PM के संबोधन जयराम रमेश का बड़ा हमला, कहा- उन्होंंने सिर्फ आत्मप्रशंसा की

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 05:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भीषण युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा को संबोधित किया। जहाँ पीएम ने देश को ऊर्जा और तेल सुरक्षा पर आश्वस्त किया, वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे आत्मप्रशंसा से भरा भाषण बताते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में क्या कहा?

पीएम मोदी ने सदन को भरोसा दिलाया कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) को 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक विकसित किया गया है, जिसे 65 लाख मीट्रिक टन तक ले जाने का काम जारी है। Strait of Hormuz में तनाव के बावजूद भारत को कच्चा तेल और एलपीजी (LPG) ले जाने वाले जहाज मिल रहे हैं। पीएम ने वैश्विक स्तर पर शांति और संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक स्वर में आवाज उठाने का आह्वान किया।

<

>

जयराम रमेश का तीखा पलटवार

पीएम के भाषण के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सरकार को घेरा। रमेश ने कहा, "कल लोकसभा की तरह आज राज्यसभा में भी 20 मिनट के भाषण के बाद विपक्ष को कोई स्पष्टीकरण (Clarification) मांगने की अनुमति नहीं दी गई।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह पहले से तैयार एक ऐसा भाषण था जिसमें केवल पिछले 11 वर्षों की तथाकथित उपलब्धियों का गुणगान था। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पीएम उन राज्यों से सहयोग मांग रहे हैं जिनके संवैधानिक अधिकारों का केंद्र लगातार उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने मनरेगा (MGNREGA) को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।

युद्ध की भयावह स्थिति और मोतबा खामेनेई का जिक्र

पश्चिम एशिया में युद्ध अब चौथे सप्ताह में है। तनाव तब चरम पर पहुंचा जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News