जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा- पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा से डरी मोदी सरकार

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 12:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर इसके प्रभावों को लेकर संसद के दोनों सदन में चर्चा कराए जाने की मांग कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसकी अनुमति देने से ''पूरी तरह इनकार'' कर रही है क्योंकि वह यह चर्चा कराने से ''डरती'' है। कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार की विदेश नीति का सच पहले ही उजागर हो चुका है।

PunjabKesari

विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों में सोमवार को वक्तव्य दिए थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर संसद के दोनों सदन में चर्चा की मांग कर रहा है लेकिन मोदी सरकार ऐसी बहस की अनुमति देने से हठपूर्वक इनकार कर रही है। सरकार साफ तौर पर भयभीत दिख रही है।'' रमेश ने कहा, ''इसकी विदेश नीति पहले ही बुरी तरह उजागर हो चुकी है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News