मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 07:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्रीय हालात और वैश्विक व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
मंगलवार को नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में जारी संकट पर चर्चा की। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने साझा की। राजदूत गोर के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को खुले और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर भी बातचीत में जोर दिया गया, क्योंकि यह वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है।
