Subhas Chandra Bose: पीएम मोदी ने किया नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का उद्घाटन
punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 06:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। ग्रेनाइट से निर्मित एक प्रतिमा तैयार होने पर वह होलोग्राम प्रतिमा की जगह लेगी। प्रधानमंत्री ने अलंकरण समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' भी प्रदान किए। समारोह के दौरान कुल सात पुरस्कार प्रदान किए गए।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi unveils hologram statue of Netaji Subhas Chandra Bose at India Gate on his 125th birth anniversary #ParakramDiwas pic.twitter.com/XmKJ6LuhNk
— ANI (@ANI) January 23, 2022
केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में लोगों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचान देने और सम्मानित करने के लिए वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व में कहा था कि यह प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम में बोस के अतुलनीय योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी और यह देश के उनके प्रति ऋणी होने का प्रतीक होगी। होलोग्राम प्रतिमा को 30,000 लुमेन 4के प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। एक अदृश्य 90 प्रतिशत पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह आगंतुकों को दिखाई नहीं देती। सरकार ने कहा है कि होलोग्राम का प्रभाव पैदा करने के लिए उस पर नेताजी की थ्रीडी तस्वीर लगाई जाएगी। इस प्रतिमा का आकार 28 फुट ऊंचा और 6 फुट चौड़ा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भारत ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ पर अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध जताया

लखनऊ में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 12...अलीगंज में सबसे ज्यादा केस

झारखंड में H3N2 इन्फ्लूएंजा के 2 मरीज मिले, कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5

CM योगी का निर्देश- क्षमता से ज्यादा कैदियों की संख्या को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में होगा नई जेलों का निर्माण