पीएम मोदी का लक्ष्य 2040 तक चंद्रमा की सतह पर उतरे मानव : एस सोमनाथ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 08:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन ‘‘विकास की प्रक्रिया'' में है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान एक निरंतर प्रक्रिया है और देश तेजी से प्रगति करने की राह पर है। सोमनाथ ने यहां सतपाल मित्तल स्कूल के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद संवाददाताओं से यह कहा।

PunjabKesari

डॉ सोमनाथ ने कहा कि इसरो अपने चंद्र मिशन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2040 के दशक की शुरूआत में चंद्रमा की सतह पर मानव को उतारने के लिए देश का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल अगस्त में, भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Recommended News

Related News