Vistara Airlines की फ्लाइट में 'प्लैन हाईजैक' की साजिश! मुंबई पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 12:58 PM (IST)

मुंबई: विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक व्यक्ति को फोन पर  'प्लैन हाईजैक' के बारे में बात करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे उड़ान चालक दल के सदस्यों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। इस शख्स की पहचान रितेश संजयकुमार जुनेजा के रूप में हुई है, जो विस्तारा की उड़ान में सवार था। चालक दल के सदस्यों की शिकायत के बाद इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, यह व्यक्ति कथित तौर पर 'प्लैन हाईजैक' के बारे में फोन पर किसी से बात कर रहा था। उड़ान और यह किस मार्ग से हुई, इसके बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

पुलिस के मुताबिक, विमान में सवार क्रू मेंबर्स ने उस शख्स को फोन पर 'हाईजैकिंग' के बारे में बात करते हुए सुना। पूछताछ करने पर यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। मुंबई की सहार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (उन अपराधों से संबंधित जो दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं) और 505(2) (जो अफवाहें फैलाने या चिंताजनक समाचार फैलाने जैसे अपराधों से संबंधित है) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले में आगे की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News