Petrol Diesel Price Today: 11 अक्टूबर को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नये दाम, चेक करें अपने शहर का भाव
punjabkesari.in Saturday, Oct 11, 2025 - 11:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए दाम जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दर के आधार पर तय होते हैं। आइए जानते हैं, आज यानी 11 अक्टूबर 2025 के लिए देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट।
आज का पेट्रोल रेट
गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ में पेट्रोल सबसे सस्ता है: ₹94.30 प्रति लीटर, जबकि दिल्ली में यह ₹94.77 प्रति लीटर पर स्थिर है। अधिकांश बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल के भाव:
दिल्ली: ₹94.77
कोलकाता: ₹105.41
मुंबई: ₹103.50
चेन्नई: ₹100.90
भुवनेश्वर: ₹101.11
चंडीगढ़: ₹94.30
हैदराबाद: ₹107.46
जयपुर: ₹104.72
वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत में ₹0.35 की गिरावट दर्ज की गई है, अब रेट है ₹95.30 प्रति लीटर।
लखनऊ में भी ₹0.04 की मामूली कमी आई है : अब कीमत ₹94.69 प्रति लीटर है।
कुछ शहरों में आज पेट्रोल महंगा हुआ है:
➤ नोएडा: ₹95.12 (+₹0.07)
➤ बेंगलुरु: ₹102.98 (+₹0.06)
➤ पटना: ₹105.56 (कोई बदलाव नहीं)
➤ तिरुवनंतपुरम: ₹107.48 (+₹0.15)
आज का डीजल रेट
डीजल के मामले में भी कीमतों में बड़े बदलाव नहीं देखे गए हैं। चंडीगढ़ में डीजल देशभर में सबसे सस्ता है — ₹82.45 प्रति लीटर।
प्रमुख शहरों में डीजल के भाव:
दिल्ली: ₹87.67
कोलकाता: ₹92.02
मुंबई: ₹90.03
चेन्नई: ₹92.48
जयपुर: ₹90.21
भुवनेश्वर: ₹92.69
चंडीगढ़: ₹82.45
हैदराबाद: ₹95.70
कुछ शहरों में मामूली कटौती देखने को मिली:
➤ गुरुग्राम: ₹87.77 (₹0.33 की कमी)
➤ लखनऊ: ₹87.81 (₹0.05 की कमी)
वहीं कुछ जगहों पर दाम बढ़े हैं:
➤ नोएडा: ₹88.29 (+₹0.10)
➤ बेंगलुरु: ₹91.04 (+₹0.05)
➤ पटना: ₹91.80 (+₹0.31)
➤ तिरुवनंतपुरम: ₹96.48 (+₹0.27)
तेल के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट हर दिन बदलते हैं।
➤ इनकी कीमतें निर्भर करती हैं:
➤ अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर
➤ रुपया-डॉलर विनिमय दर पर
➤ और राज्य सरकारों के टैक्स पर