Gold Rate Today: सोने के दाम धड़ाम... 9 दिसंबर को आई इतनी बड़ी गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 02:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने के दामों में मंगलवार, 9 दिसंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,30,045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1,29,605 रुपए पर बंद हुआ था। 9 दिसंबर की सुबह 10:45 बजे यह 1,29,962 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, यानी लगभग 360 रुपए की गिरावट। शुरुआती कारोबार में सोना 1,30,158 रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें - 'महाराज मेरा झुकाव पुरुषों की ओर है, महिलाओं में नहीं...', युवक का प्रश्न सुन प्रेमानंद महाराज ने कह दी ये बड़ी बात

बड़े शहरों में सोने के भाव 

दिल्ली:

  • 24 कैरेट - ₹1,30,240 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,19,400 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹97,720 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई:

  • 24 कैरेट - ₹1,30,910 (प्रति 10 ग्राम) 
  • 22 कैरेट - ₹1,19,250 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹97,570 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई:

  • 24 कैरेट - ₹1,30,910 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,20,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,00,000 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता:

  • 24 कैरेट - ₹1,30,090 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,19,250 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹97,570 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद:

  • 24 कैरेट - ₹1,30,140 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,19,300 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹97,620(प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ:

  • 24 कैरेट - ₹1,30,240 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,19,400 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹97,720(प्रति 10 ग्राम)

सोने की कीमतों पर असर डालने वाले कारण

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिलता है। वैश्विक घटनाएं, युद्ध जैसी स्थिति, रुपये और डॉलर की चाल और टैक्स से जुड़े फैसले इसकी कीमत को प्रभावित करते हैं।

सोने में निवेश और परंपरा के महत्व

निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं क्योंकि यह बाजार की जोखिमों से बचाता है। वहीं, भारतीय परंपरा में सोना शुभ अवसरों और शादी-ब्याह जैसे आयोजनों पर खरीदा जाता है। सोना सिर्फ निवेश का माध्यम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का भी अहम हिस्सा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News