Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई हल्की गिरावट, 12 दिसंबर को चेन्नई से हैदराबाद तक चेक करें लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 03:20 PM (IST)
नेशनल डेस्क: 12 दिसंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,32,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 1,32,469 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक सोना 1,32,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो एक दिन पहले के मुकाबले लगभग 75 रुपये की गिरावट दर्शाता है। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 1,32,776 रुपये का ऊपरी स्तर भी छू चुका था।
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के रेट में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में इसका भाव 1,32,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में कीमतें सबसे ज्यादा रहीं, जहां 24 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये में उपलब्ध है। 22 और 18 कैरेट श्रेणियों में भी इसी तरह की कीमतें शहरों के अनुसार थोड़ी-बहुत बदलती नजर आईं।
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,32,810 रुपए
22 कैरेट - 1,21,750 रुपए
18 कैरेट - 99,640 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,32,660 रुपए
22 कैरेट - 1,21,600 रुपए
18 कैरेट - 99,490 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,33,640 रुपए
22 कैरेट - 1,22,500 रुपए
18 कैरेट - 1,02,300 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,32,660 रुपए
22 कैरेट - 1,21,600 रुपए
18 कैरेट - 99,490 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,32,710 रुपए
22 कैरेट - 1,21,650 रुपए
18 कैरेट - 99,540 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,32,810 रुपए
22 कैरेट - 1,21,750 रुपए
18 कैरेट - 99,640 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,32,710 रुपए
22 कैरेट - 1,21,650 रुपए
18 कैरेट - 99,540 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,32,660 रुपए
22 कैरेट - 1,21,600 रुपए
18 कैरेट - 99,490 रुपए
सोने की कीमतें अक्सर बदलती रहती हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल, वैश्विक तनाव, रुपये की कीमतों मे उतार-चढ़ाव और टैक्स इसके रेट को सीधे प्रभावित करते हैं. यही कारण है कि गोल्ड की कीमत हर दिन बदलती है. पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.
