राघव चड्ढा की दुल्हन बनने के सवाल पर कैमरे के सामने यूं शरमां गई परिणीति चोपड़ा, आंखों में दिखी चमक
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 10:12 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड और राजनीति का एक बार फिर से संगम होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक, जल्द ही AAP नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाले है। इन खबरों को उस समय मुहर लगी जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया।
हालांकि परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। हाल ही में 28 मार्च 2023 को परिणीति चोपड़ा को शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उनसे जब राघव संग शादी की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो वह शरमां गई। एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कुछ बयान तो नहीं दिया, लेकिन शादी का सवाल सुनकर परिणीति शर्म से लाल हो रही थीं। उनकी आंखों में भी चमक देखी जा सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति ने राघव से सगाई भी कर ली है। आप सांसद संजीव अरोड़ा ने तो रूमर्ड कपल को बधाई तक दे दी। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए संजीव ने लिखा था, “मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं. दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ ब्लेस रहें. मेरी शुभकामनाएं हैं। इससे पहले दोनों डिनर और लंच डेट पर भी एक साथ स्पाॅट हुए थे।