Goodnews! शादी के दो साल बाद परिणीति बनी मां, दीपावली से एक दिन पहले पापा राघव चड्ढा के घर आया नन्हा मेहमान

punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 07:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा के घर शादी के दो साल बाद खुशियों ने दस्तक दी है। परिणीति ने आज (20 अक्टूबर) दिवाली से ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी के शुभ अवसर पर एक बेटे को जन्म दिया है। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज़ शेयर करते हुए बताया कि माँ और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह खबर सामने आते ही बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में बधाइयों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें: Gambling Countries: ये हैं दुनिया के वो देश जहां दिवाली पर खेला जाता है सबसे ज्यादा जुआ, जानकर उड़ जाएंगे होश

2023 में हुई थी भव्य शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी साल 2023 में हुई थी जो खासी सुर्खियों में रही थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में भव्य समारोह में सात फेरे लिए थे। परिणीति अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रही थीं। फैंस और परिवार लंबे समय से इस नन्हे मेहमान का इंतज़ार कर रहे थे। राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और माँ-बेटे के लिए प्यार और आशीर्वाद मांगा।

यह खबर दिवाली के ठीक पहले आई है जिसने चड्ढा और चोपड़ा दोनों परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News