Hindu Nav Varsh: नए साल के पहले दिन करें ये काम, पूरे साल बरसेगी खुशहाली

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 07:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल यानी Vikram Samvat 2083 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से शुरू होने जा रहा है। यह दिन Chaitra Shukla Pratipada के रूप में जाना जाता है, जिसे हिंदू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी शुभ तिथि पर सृष्टि के रचयिता Brahma ने ब्रह्मांड की रचना प्रारंभ की थी।इस वर्ष को “रौद्र संवत्सर” कहा जाएगा, जिसमें Brihaspati (गुरु) को राजा और Mangal को मंत्री माना गया है। यह नववर्ष 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 7 अप्रैल 2027 तक रहेगा।

नववर्ष का पहला दिन क्यों है खास?

मान्यता है कि साल का पहला दिन जैसे बिताया जाता है, पूरे वर्ष का प्रभाव वैसा ही रहता है। इसलिए इस दिन सकारात्मक सोच, शुभ कार्य और अच्छे संकल्प लेना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

नए साल पर जरूर करें ये 7 शुभ काम

1. घर की सफाई और सजावट

सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें और मुख्य द्वार पर तोरण, फूल या रंगोली सजाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

 2. पूजा-पाठ और परिवार संग समय

घर में पूजा-अर्चना करें, आरती करें और परिवार के साथ मंदिर जाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

3. दान-पुण्य

जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या अनाज दान करें। इसे आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

4. रामचरितमानस का पाठ

Ramcharitmanas का पाठ, खासकर अरण्यकांड, शुभ फलदायी माना जाता है।

 5. मंत्र जाप

गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

 6. नए संकल्प और शुरुआत

नया काम, बिजनेस या कोई अच्छा संकल्प इस दिन से शुरू करना बेहद शुभ माना जाता है।

 7. धूप-धुआं से शुद्धि

कपूर, लौंग, इलायची, दालचीनी और सरसों को जलाकर घर में घुमाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

 नववर्ष पर क्या रखें ध्यान?

इस दिन सकारात्मक सोच रखें, झगड़े और नकारात्मक बातों से बचें और भगवान का स्मरण करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News