‘फ्रूट जूस नहीं, चीनी वाला पानी बेच रहीं कंपनियां...’, संसद में राघव चड्ढा का बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 06:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में पैकेज्ड फ्रूट जूस को लेकर भ्रामक विज्ञापनों का मुद्दा उठाया और बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कई बड़े फूड ब्रांड आकर्षक पैकेजिंग और ताजे फलों की तस्वीरों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि असल में ये उत्पाद अधिकतर चीनी मिले पानी जैसे होते हैं।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में ‘तस्वीरें केवल मार्केटिंग के उद्देश्य से हैं’ जैसी चेतावनी देकर कंपनियां सच्चाई छिपाती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक ब्रांडिंग और झूठे विज्ञापन लोगों, खासकर बच्चों को डायबिटीज़ और अन्य लाइफस्टाइल बीमारियों की ओर धकेल रहे हैं और अब समय आ गया है कि जूस उत्पादों की असलियत जनता के सामने लाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News