पैंथर्स भाजपा पर अलगाववादियों का साथ देने का लगाया आरोप

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 04:55 PM (IST)

जम्मू: नैशनल पैंथर्स पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि पार्टी जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों का सथ दे रही है। पार्टी ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि भाजपा का पत्थरबाजों पर कोई कंट्रोल नहीं है और पार्टी पत्थरबाजों की लगाम कसने की वजाय उन्हें छोड़ रही है। वहीं पैंथर्स के नेता हर्षदेव सिंह ने कहा कि पार्टी अलगाववादियों का साथ दे रही है और उसी की बोली बोल रही है। पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।


पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने कहा कि जम्मू के लोग भाजपा के हाथों खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। लोगों की भावनाओं पर खरा उतरने में पार्टी पूरी तरह से नाकाम साति हुई है। उन्होंने कहा कि जिन वादों के कारण भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई थी, उनको पूरा करने में पार्टी ने कोई  काम नहीं किया है। पैंथर्स ने सरकार द्वारा पत्थरबाजों के साथ नरमी बरतने की बात का भी पुरजोर विरोध किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News