दर्दनाक हादसा: दहशत का माहौल! कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 10 घायल
punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 02:30 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में एक बैंक्वेट हॉल में एक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सैन जोएकिन काउंटी के शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता हीदर ब्रेंट ने कहा कि पीड़ितों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं और प्रारंभिक संकेतों के अनुसार ‘‘यह लक्षित हमले का मामला हो सकता है।'' अधिकारियों ने घायलों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही घटना के संबंध में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
