सईद की याचिका बारे सूचना लीक होने से चिढ़ा पाक, संयुक्त राष्ट्र में लगाई शिकायत

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 10:33 AM (IST)

 

इंटरनैशनल डेस्क: अपना नाम वैश्विक आतंकवादियों की सूची से हटाने की जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद की याचिका के संयुक्त राष्ट्र में खारिज होने से जुड़ी जानकारी के सार्वजनिक होने से चिढ़े पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से  आग्रह किया है कि वह जांच करे कि जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की याचिका विश्व निकाय में खारिज होने की जानकारी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI ) को कैसे मिली। सईद ने वैश्विक आतंकियों की सूची से अपना नाम हटाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में याचिका दी थी, जो खारिज हो गई थी। यह एक आसाधारण मौका है जब किसी देश ने संयुक्त राष्ट्र को उसके घटनाक्रम के प्रकाशन की जांच के लिए लिखा है।

पाकिस्तान सरकार के एक सूत्र ने यहां कहा, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी राजदूत मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र लिख कर यह मांग की है। उन्होंने यह पता लगाने का आग्रह किया है कि 15 सदस्यीय समिति में से किसने भारत की सरकारी समाचार एजेंसी को सईद की याचिका खारिज होने की जानकारी दी। पाकिस्तानी राजदूत मलीहा लोधी ने पीटीआई को गलती से सरकारी एजेंसी बताया जबकि यह एक निजी, गैर लाभकारी न्यूज कोऑपरेटिव है।

बता दें कि  PTI ने 7 मार्च को अपनी खबर में बताया था कि संयुक्त राष्ट्र ने मुंबई हमलों के सरगना का हाफिज का नाम प्रतिबंधित आतंकियों की सूची से हटाने की अपील खारिज कर दी है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया था कि भारत ने सईद की गतिविधियों से संबंधित बेहद गोपनीय सूचनाओं समेत विस्तृत साक्ष्य साझा किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र का यह फैसला आया था। पाकिस्तान के कदम पर प्रतिक्रिया करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह कदम भारतीय मीडिया द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकवाद के अनवरत कवरेज पर अंकुश लगाने का प्रयास है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News