पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों की हालत बेहद खराब: ये घटनाएं आपके रोंगटे खड़े कर देंगी, कभी नहीं भूलेगा भारत
punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 01:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। तमाम विरोध के बावजूद इनमें कोई कमी देखने को नहीं मिल रही। यहां हिन्दू समुदाय की नाबालिग लड़की अनीता मेघवार का पहले जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उसकी शादी सिकंदर जारवार नामक व्यक्ति से करवा दी गई। यह मामला तोंगो जान मोहम्मद सिंध शहर का है। शादी के जोड़े में लड़की की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह हाथ में कुछ कागज लेकर खड़ी है। इसके अलावा इस शादी से जुड़े दूसरे दस्तावेज भी सामने आए हैं।
इससे पहले एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला था जहां एक 18 वर्ष हिन्दू लड़की की बीते दिन कुछ अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह लड़की पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाली थी। शुरुआती तफ़्सीस से ज्ञात हुआ कि अज्ञात लोगों ने हिन्दू लड़की को गलत मकसद के चलते अपहरण किया था लेकिन अपने प्लान में कामयाब ना होने के चलते उन लोगों ने बीच चौराहे पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।