पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 11:21 PM (IST)

पोरबंदर: पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने बुधवार को 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं जब्त कीं। यह जानकारी गुरुवार को मछुआरों के एक संगठन ने दी। पोरबंदर मछुआरा नौका संगठन के अध्यक्ष जीवन जुंगी ने कहा कि पीएमएसए ने कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने कहा,‘हमें पता चला है कि 18 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को आज कराची बंदरगाह ले जाया गया। 15 अगस्त से मछली पकड़ने का नया मौसम शुरू होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की यह पहली घटना है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News