भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाना चाहता था PAK, नाकाम हुई साजिश

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 10:20 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान हमेशा ही भारत के खिलाफ नापाक कोशिश करता रहता है हालांकि उसे हर बार मुंह की ही खानी पड़ी। इस बार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत के तीन अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाकर सीक्रेट जानकारियां निकलवाने की नाकाम कोशिश की। लेकिन समय रहते उनको सब समझ आ गया था और उन्होंने खुद ही इस बात की जानकारी अपने सीनियर्स को दी। इस बात की जानकारी भारतीय इंटेलीजेंस ने दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ढाका में मौजूद पाकिस्तान के अधिकारियों को भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाने का टास्क दिया गया है।


इस टास्क में पाकिस्तान के कर्नल अख्तर हामिद भी शामिल हैं जो कि ढाका में पाकिस्तान उच्चायुक्त में तैनात हैं इनके निशाने पर ढाका में ट्रेनिंग ले रहे 40 भारतीय अफसर हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने कुछ भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए हनीट्रैप का जाल बिछाया, लेकिन पाकिस्तान की किस्मत अच्छी नहीं थी और उसका ये प्लान फेल हो गया। जिन तीन को पाकिस्तान हनीट्रैप के जाल में फंसाना चाहता था वे हाई कमीशन में सरकारी कागजातों का अनुवाद करने का काम किया करते हैं। उल्लेखनीय है कि 2010 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। तब हाई कमीशन की प्रेस डिवीजन में काम करने वाली माधुरी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने कथित तौर पर आईएसआई के एक अधिकारी को सीक्रेट डॉक्यूमेंट सौंप दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News