PAK ने 6वीं बार सीजफायर का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 03:13 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर आज फिर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों तथा मोर्टारों से नियंंत्रण रेखा के पास कृष्णा घाटी में अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी। गोले दागे। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर राजौरी के लाम सेक्टर में अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सेना की ओर से गोलीबारी का करारा जवाब दिया गया। इसमें किसी के घायल अथवा नुकसान की खबर नहीं है।

पिछले 72  घंटों में पाक ने 6 बार तोड़ा सीजफायर
जम्मू के नौशेरा सेक्टर की है, जहां पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए, जिस पर भारतीय सेना ने जोरदार पलटवार किया। पिछले 72 घंटों में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर 6वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इसके पहले पाक रेंजर्स ने रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। शनिवार को भी नियंत्रण रेखा के सटे कृष्णा घाटी सैक्टर में पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी।

पाक आर्मी चीफ बाजवा ने किया LoC का दौरा
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने LoC का दौरा किया था जिसके बाद से दूसरी तरफ से फायरिंग हो रही है। इससे पहले भी जब बाजवा LoC पर सैनिकों से मिले, तब पाक सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी में दो भारतीय सैनिकों पर हमला कर उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News