PAK सेना ने तंगधार सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन, गोलीबारी में महिला घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2020 - 04:45 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और तोप से गोले दागे। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी। वहीं, भारतीय सैनिकों द्वारा इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 

PunjabKesari
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार देर रात तंगधार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और आवासीय इलाकों को लक्ष्य कर तोप से गोले दागे और गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। दोनों तरफ से एक घंटे से अधिक समय तक गोलाबारी हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में हजितरा गांव निवासी एक महिला घायल हो गयी , जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari
रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कसबा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह करीब 11 बजे बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।' पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को गोलाबारी की थी। 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News