मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन लोग घायल

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 10:32 PM (IST)

इंफालः मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में शुक्रवार को सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि थौबल की सीमा से करीब 25 किमी दूर तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में मेइती और कुकी विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। उसने बताया कि तीन मेइती विद्रोहियों को चोटें आईं लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस के अनुसार स्थिति पर नियंत्रण पाने के साथ ही अभियान चलाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बलों को भेजा गया है। 

इस बीच, एक अन्य घटनाक्रम में, संदिग्ध शरारती तत्वों ने शुक्रवार तड़के थौबल जिले से लगे काकचिंग जिले के पल्लेल इलाके में एक आरा मिल में आग लगा दी। पुलिस ने कहा, "आग पर काबू के लिए दमकल गाड़ियों को वहां भेजा गया, लेकिन मिल जलकर खाक हो गई।" उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News