ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत युद्धग्रस्त यूक्रेन से अब तक 11 हजार से अधिक भारतीयों लाए गए स्वदेश

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 02:48 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ऑपरेशन गंगा के लिए लगातार समर्थन देने के लिए भारतीय मिशन, विदेशी सरकार और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहाकि ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत संकटग्रस्त यूक्रेन से अब तक 11 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला गया है और यह अभियान जारी है। इससे पहले कल विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक बीस हजार से अधिक भारतीयों ने यूक्रेन सीमा छोड़ दी है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 18 उड़ानों से लगभग चार हजार भारतीय स्वदेश लौटे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक यूक्रेन के पड़ोसी देशों से कुल 48 उड़ानें भारत लौटी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 24 घंटों में भारतीय नागरिकों को लाने के लिए वायुसेना के चार सी-17 विमानों सहित 16 उड़ानें भरी जाएंगी। अरिंदम बागची ने विश्वास दिलाया कि यूक्रेन से हर भारतीय को सुरक्षित निकाले जाने तक यह अभियान जारी रहेगा।

 


सुरक्षित वापसी अभियान के बारे में जानकारी देते हुए श्री बागची ने बताया कि यूक्रेन के पूर्वी हिस्से विशेषकर खारकीव और पिशोचिन से भारतीयों की वापसी पर सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने वहां कुछ बसों का इंतजाम किया है। खारकीव में तीन सौ, पिशोचिन में नौ सौ और सुमी में सात सौ भारतीय फंसे हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News