एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का शिकार बने राहुल गांधी, जानें क्या है पूरा मामला?
punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 04:56 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान से महंगाई को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा। लेकिन इस दौरान वह एक ऐसी गलती कर बैठे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक बार फिर कांग्रेस नेता सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने सरकार पर हल्ला बोलते हुए 1 किलो आटे को लीटर में तौल दिया। फिर क्या था देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने राहुल गांधी के जमकर मजे लिए।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि आटा 22 रुपए लीटर, अध्यक्ष बनाओ इन्हें प्लीज़।
आटा 22 रुपए लीटर
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 4, 2022
अध्यक्ष बनाओ इन्हें प्लीज़
एक यूजर नदीम राम अली ने कहा कि आटा पहले 22 रुपये लीटर था अब 40 रुपये लीटर हैं ~ राहुल गांधी जी। आज से आटा किलो में नहीं लीटर में मिला करेगा।
आटा पहले 22 रुपये लीटर था अब 40 रुपये लीटर हैं ~ राहुल गांधी जी।
— Nadeem Ram Ali 🇮🇳 (@NadeemRamAli) September 4, 2022
आज से आटा किलो में नहीं लीटर में मिला करेगा। pic.twitter.com/axGfEKhXus
अनुराग अवस्थी ने एक वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। एक अन्य यूजर ने मीम्स शेयर किया है। चिनमोय माजी ने लिखा है कि आटा लीटर में मिलता है पहली बार पता चला है।
आटा liter में मिलता है पहली बार पता चला।
— Chinmoy Maji (@thechinmoymaji) September 4, 2022
When Rahul Gandhi went to buy Aata 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/yIASC8LSJG
— Anuraag Awasthi (@AnuragA49099624) September 4, 2022
Meri bike.. 🤧 pic.twitter.com/tJw0JJy6Rs
— That Marine Guy 🇮🇳 (@thatmarineguy21) September 4, 2022