October winter: IMD की चेतावनी- अक्टूबर से शुरू होगी ठंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में पड़ेगा कोहरा
punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 11:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्टूबर आते-आते धीरे-धीरे पूरे उत्तर भारत का मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-NCR समेत राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार, सितंबर के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा और अक्टूबर से ठंडी हवाओं का असर दिखना शुरू हो जाएगा।
दिल्ली-NCR में ठंड की शुरुआत
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिल्ली और नोएडा में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और सुबह-शाम का तापमान और नीचे आ जाएगा। IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि अक्टूबर के मध्य से अक्टूबर के अंत तक एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा भी छाने की संभावना है, जो सुबह की आवाजाही को प्रभावित कर सकता है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में कोहरा और ठंड
राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और रात में ठंड बढ़ेगी। यहां का दिन का तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो सकती है, जो ट्रैफिक और दैनिक गतिविधियों में दिक्कतें पैदा कर सकता है।
Daily Weather Briefing English (17.09.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 17, 2025
Heavy to Very heavy rainfall likely over East Uttar Pradesh, Bihar, Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim and Arunachal Pradesh today.
YouTube : https://t.co/EPIXZdQh8P
Facebook : https://t.co/gjBiJgYB8M#IMD #HeavyRainfall… pic.twitter.com/rbeSYfwzh9
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडक का जोर
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अक्टूबर में तापमान 5 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इन इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जो पहाड़ी पर्यटन और आवागमन को प्रभावित कर सकती है। शीतलहर का प्रभाव बढ़ने से लोगों को सर्दी की तैयारी कर लेनी चाहिए।
दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना
IMD की रिपोर्ट के अनुसार केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मौसम में अपेक्षाकृत स्थिरता रहेगी, जहां तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
मानसून विदाई और सर्दियों की दस्तक
सितंबर के आखिरी हफ्ते तक मानसून का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो जाएगा और अक्टूबर से ठंडक बढ़ना शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में उत्तर भारत में ठंड के साथ मौसम में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिलेंगे। कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच लोगों को सतर्क रहना होगा, खासकर सुबह और रात के समय सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होगा।