PGI : अब हर सर्जरी से पहले होगा कोरोना टैस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 08:58 AM (IST)

चंडीगढ़(अर्चना) : पी.जी.आई. में अब हर सर्जरी से पहले पेशेंट का कोरोना टैस्ट होगा। ट्रीटमैंट के लिए संस्थान में भर्ती होने वाले पेशेंट्स के लिए भी यह जांच अनिवार्य कर दी गई है। लॉकडाउन के बाद भी संस्थान में आसपास के राज्यों से आपात स्थिति में मरीज पहुंच रहे हैं। 

PunjabKesari

दूसरे राज्यों से कोरोना सक्रंमण लेकर आने वालों की पहचान के मद्देनजर पी.जी.आई. ने यह फैसला लिया है। 6 महीने की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संस्थान ने यह कदम उठाए हैं क्योंकि बच्ची पंजाब से रैफर की गई थी। 

PunjabKesari

सिर्फ इतना ही नहीं, इंडियन कौंसिल ऑफ मैडिकल रिसर्च के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए भी डिलीवरी से पहले कोरोना टैस्ट किए जाएंगे। पी.जी.आई. में डिलीवरी से पहले गर्भवती महिलाओं के टैस्ट अनिवार्य हो गए हैं, वहीं जी.एम.एस.एच.-16 और जी.एम.सी.एच.-32 निर्देशों को लागू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News