अहमदाबाद MC ने झुठलाया ट्रंप का दावाः रोड शो में 70 लाख नहीं एक लाख लोग आएंगे

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 01:38 PM (IST)

अहमदाबादः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले 22 किलोमीटर लंबे रोडशो के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक लाख लोगों के मौजूद रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ट्रंप ने जो दावा अपने एक वीडियो में किया है, उससे यह संख्या काफी कम है।

PunjabKesari

हाल में ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था, ‘‘ रोडशो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे।'' गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है। अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोडशो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे। 

PunjabKesari

इससे पहले भी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि दुनिया की सबसे पुरानी लोकतंत्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से 24 फरवरी को मिलेगी।  इस दौरान ट्रंप सबसे बड़ी जनसमूह को संबोधित करेंगे।  '' ट्रंप और रूपाणी के दावे से उलट अब अहमदाबाद नगर निगम खुद कह रहा है कि लोगों की संख्या मात्र एक लाख हो सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News