2020 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ सकता है युद्ध

punjabkesari.in Thursday, Jan 02, 2020 - 01:44 PM (IST)

 लंदनः पूरी दुनिया में सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते महान फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने 2020 में भारत-पाकिस्तान को लेकर एक खतरनाक भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक ये साल काफी हिंसक हो सकता है और जिन देशों में लंबे समय से विवाद चल रहे हैं वहां युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। इनमें सबसे पहला नाम भारत और पाकिस्तान का माना जा रहा जिनके रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। नास्त्रेदमस ने साल 2020 को लेकर भी भविष्यवाणियां की थीं जिनके अनुसार 2020 के साथ एक नए युग की शुरुआत होगी।

PunjabKesari

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक 2020 में कई देशों में आपस में टकराव बढ़ जाएंगे। भविष्यवाणी के अनुसार साल 2020 में दुनिया के बड़े देशों में गृह युद्ध जैसे हालात हो जाएंगे और लोग सड़कों पर उतर आएंगे। माना जा रहा है कि नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी चीन को लेकर थी। चीन पिछले कई सालों से लगातार आंतरिक अशांति झेल रहा है। वहां की सरकार इन अशांत क्षेत्रों में लगातार दमन कर इसे दबाने की कोशिश कर रही है  लेकिन इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नास्त्रेदमस ने कहा है कि साल 2020 में दुनिया के कई देशों में आपस में युद्ध जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। कई जगह युद्ध भी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि उनकी ये भविष्यवाणी पाकिस्तान और भारत के संदर्भ में हो सकती है।

PunjabKesari

बीते कुछ सालों में पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी की स्थितियां बढ़ी हैं। भारत द्वारा कश्मीर में आर्टिकल 370 समाप्त किए जाने को लेकर भी पाकिस्तान में उग्र प्रदर्शन हुए हैं। पाकिस्तान ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की पूरी कोशिश की है लेकिन वो लगातार नाकाम रहा है। भारत सरकार को अभी तक दुनिया के दूसरे देशों से इस मामले में किसी तरह के दबाव का सामना नहीं करना पड़ा है।इस बात को लेकर भी पाकिस्तान के भीतर एक बौखलाहट है। पाकिस्तान इस मसले को मुस्लिम देशों की बैठक के बीच भी उठाने का कोशिश कर रहा है। हालांकि अभी तक मुस्लिम देशों से भी उसे कुछ खास हासिल नहीं हुआ है।

PunjabKesari

अर्थव्यवस्था लेकर भी की है भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने साल 2020 के बारे में यह भी कहा है कि ये दुनिया के लिए आर्थिक अस्थिरता वाला साल हो सकता है। हालांकि अगर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से इतर भी देखा जाए तो इस वक्त दुनिया के तकरीबन सभी बड़े देशों के आर्थिक हालात काफी मुश्किलों भरे हैं। बीते कुछ दशकों में अपनी तेज रफ्तार ग्रोथ रेट से दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले चीन और भारत भी मुश्किल आर्थिक हालातों का सामना कर रहे हैं। नास्त्रेदमस ने यह भी कहा है कि आर्थिक मामलों को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराहट जैसे हालात बन सकते हैं। अपनी भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने इस साल को आध्यात्मिक झुकाव वाले साल के रूप में भी बताया है। उनके मुताबिक इस साल दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों का झुकाव धर्म और आध्यात्म की तरफ बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News