दिल्ली: मौसम को लेकर IMD की भविष्यवाणी, आंधी के साथ बारिश की जताई संभावना

punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 11:00 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने यह जानकारी दी। शहर में न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। IMD ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 72 प्रतिशत दर्ज की गयी।

PunjabKesari

IMD ने आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी है। CPCB के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार शाम चार बजे AQI 95 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक'' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच AQI 'गंभीर' माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News