देश के कई राज्यों में आज गिर सकते हैं ओले,  बारिश ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

Monday, Jan 04, 2021 - 11:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भीषण ठंड से कांप रहे उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बारिश के अलावा ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान भी जताया जा रहा है। जनवरी में हुई इतनी बारिश ने 12 साल का रिकॉर्ड  तोड़ दिया है। 

 शीतलहर चलने की भी  संभावना 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मौसमी गतिविधियां मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान) में रविवार और सोमवार को जबकि सोमवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में चरम पर रहेंगी। विभाग ने कहा कि बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में उत्तरी-उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने का अनुमान है, जिसके चलते सात जनवरी से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के दूर-दराज के स्थानों पर जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना है। 

दिल्ली में भी गर सकते हैं ओले
विभाग की मानें तो दिल्ली में आज ओले भी गिरेंगे। वहीं पंजाब, हरियाणा समेत तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई भारी बारिश के चलते लोगों को  जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वहां का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 100 से 82 प्रतिशत के बीच रही। 

कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी 
वहीं कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर कल रात और आज सुबह बर्फबारी होने के कारण इसका शेष देश से सड़क एवं हवाई संपर्क टूट गया है। बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। यहां तीन से चार इंच बर्फबारी हुई, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में नौ इंच बर्फबारी हुई। जवाहर सुरंग के आसपास के इलाकों में करीब 10 इंच बर्फबारी हुई। 

vasudha

Advertising

Related News

Winter Weather: इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकाॅर्ड, दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, इन 22 जिलों में आज बारिश की संभावना

UP: बलिया में अपहरण कर लड़की से बलात्कार, 3 साल बाद अपराधी को 12 साल जेल की सजा

16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 12 साल की सजा, 30 हजार रुपए लगा जुर्माना

इस राज्य में माहौल हुआ बेहद खराब, 11-12 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

UP: 12 साल की बच्ची के साथ मौलवी ने किया रेप, गांव वालों ने की पिटाई

जमानत मिलने के बाद आज दोपहर 12 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे CM अरविंद केजरीवाल

कौन होगा दिल्ली का नया CM? आज दोपहर 12 बजे AAP करेगी नाम की घोषणा

दिल्ली में करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत; पिता बोले- बिजली विभाग दोषी

अस्पताल में भर्ती 12 साल की बच्ची से दूसरे मरीज के अटेंडर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पिता बोले- मैंने देख लिया नहीं तो...

Hathras Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 16 घायल