देश के कई राज्यों में आज गिर सकते हैं ओले,  बारिश ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 11:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भीषण ठंड से कांप रहे उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बारिश के अलावा ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान भी जताया जा रहा है। जनवरी में हुई इतनी बारिश ने 12 साल का रिकॉर्ड  तोड़ दिया है। 

PunjabKesari

 शीतलहर चलने की भी  संभावना 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मौसमी गतिविधियां मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान) में रविवार और सोमवार को जबकि सोमवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में चरम पर रहेंगी। विभाग ने कहा कि बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में उत्तरी-उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने का अनुमान है, जिसके चलते सात जनवरी से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के दूर-दराज के स्थानों पर जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना है। 

PunjabKesari

दिल्ली में भी गर सकते हैं ओले
विभाग की मानें तो दिल्ली में आज ओले भी गिरेंगे। वहीं पंजाब, हरियाणा समेत तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई भारी बारिश के चलते लोगों को  जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वहां का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 100 से 82 प्रतिशत के बीच रही। 

PunjabKesari

कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी 
वहीं कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर कल रात और आज सुबह बर्फबारी होने के कारण इसका शेष देश से सड़क एवं हवाई संपर्क टूट गया है। बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। यहां तीन से चार इंच बर्फबारी हुई, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में नौ इंच बर्फबारी हुई। जवाहर सुरंग के आसपास के इलाकों में करीब 10 इंच बर्फबारी हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News