न्यूज़क्लिक मामला: दिल्ली पुलिस ने चार्ज शीट दाखिल की, तीन अक्टूबर को प्रबीर पुरकायस्थ की हुई थी गिरफ्तारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में शनिवार को आरोप-पत्र दायर किया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पोर्टल पर अपनी कहानियों के जरिये चीन समर्थक प्रचार के लिए भारी मात्रा में धन प्राप्त करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र कई हजार पन्नों का है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पिछले साल यूएपीए की धारा 13, 16, 17, 18 और 22 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) तथा धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तीन अक्टूबर, 2023 को न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News