कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मे नवजात ने दी मौत को मात, 19 दिन तक लड़ा वायरस से

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 12:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: स्थानीय सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मा बच्चा क्रिटिकल कंडीशन में 19 दिनों तक मौत से लड़कर ठीक हो गया है। जन्म के समय मां को गंवाने वाले नवजात को बचाने के लिए डाक्टरों ने भरपूर कोशिश की। नतीजतन बिना मां के बच्चे की जान बच गई। कोरोना से 19 दिनों तक लड़ने वाले बच्चे का नाम परिजन ‘अभय’ रखने पर विचार कर रहे हैं। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मांगरोल इलाके में रहने वाली रुचि पांचाल (28) को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें 6 मई को सिविल अस्पताल लाया गया था।

 

गॉयनीवार्ड में भर्ती करने के बाद रुचि की कोरोना टैस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब 11 मई को रुचि को ज्यादा तकलीफ होने लगी, तो डाक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए सीजेरियन डिलीवरी कराई। सीजेरियन डिलीवरी कराने की वजह से रुचि को एनेस्थीसिया दिया गया। ऑप्रेशन के दौरान मां को नहीं बचाया जा सका, लेकिन बच्चे ने जन्म लिया। जन्म के बाद से ही बच्चा रो नहीं रहा था। उसे नली से दूध पिलाया गया और वैंटीलेटर पर रखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News