Rain Alert: नए साल का स्वागत बारिश के साथ! UP, दिल्ली और बिहार समेत 7 राज्यों में पड़ेगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 11:09 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच कुदरत ने अपना मिजाज बदल लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा भविष्यवाणी ने जश्न के रंग में थोड़ी खलल डाल दी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच अब बारिश की एंट्री होने जा रही है, जो 2026 की शुरुआत को और भी ठिठुरन भरा बना देगी।

कहां-कहां होगी बारिश

IMD के अनुसार 31 दिसंबर को उत्तर भारत के 5 प्रमुख राज्यों में मौसम खराब होने वाला है। इनमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर और हरियाणा शामिल हैं। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में 30 दिसंबर की शाम से आसमान में बादल घिरने शुरू हो सकते हैं। 31 दिसंबर को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी। दिल्ली में कल का अनुमानित अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को राज्य में बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन कई जगहों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।

विशेष 
अत्यंत घना कोहरा: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा

घना से अत्यंत घना कोहरा: बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत

घना कोहरा: आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर

सघन कोहरा: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़

बिहार में कोहरे और विजिबिलिटी अलर्ट
उत्तर प्रदेश से लगे बिहार में मंगलवार से मौसम बिगड़ने का अनुमान है। राजधानी पटना के अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज और छपरा में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News