Heavy Rain Alert: 31 और 1 जनवरी को होगी भीषण बारिश, IMD ने इस राज्य में जारी किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 04:51 PM (IST)
नेशनल डेस्क : राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में हलचल देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
घना कोहरा छाने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में घना कोहरा छाने की आशंका है। हालांकि, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - किसान ध्यान दें... PM Kisan Yojana की रकम पर जल्द आने वाला है ये बड़ा अपडेट
राज्य में मौसम शुष्क रहा
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। जयपुर संभाग में कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति भी दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पर्यटन स्थलों में मौसम का मिजाज बदलता रहा
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों का आगमन हुआ, जिससे नक्की झील में बादलों का प्रतिबिंब देखने को मिला। यह दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना और उन्होंने इसे कैमरे में कैद कर अपनी यात्रा को यादगार बनाया।
