नई दिल्ली: महिला ने स्कूल टीचर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 05:25 AM (IST)

नई दिल्ली: सागरपुर इलाके में रहने वाली एक महिला ने एक सरकारी स्कूल के टीचर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के शिकायत पर सागरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक टीचर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक 34 साल की पीड़िता सागरपुर में किराए के मकान में रहती है। उसके बच्चे एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। महिला के पति की मौत हो चुकी है। 

महिला का आरोप है कि वर्ष 2017 में उसके बेटे को इंग्लिश पढ़ाने वाले टीचर ने घर के बारे में जानकारी जुटाई और मिलने के लिए स्कूल बुलाया। बेटे के जरिए उसने मुलाकात की। फोन नंबर भी ले लिया। टीचर ने घर ढूंढने के लिए कहा। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी साल महिला ने अपना घर दूसरी जगह ले लिया। किराए के इस घर में वह टीचर भी अलग कमरे में रहने लगा।

आरोप है 12 जुलाई को महिला अपने कमरे में सो रही थी। तभी मौका देख आरोपी टीचर कमरे में आ गया। यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के चिल्लाने पर उसके बच्चे भी उठ गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News