गंदी हरकत पर बुरी फंसी Nepal Airlines, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, अब मांग रहा माफी

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:16 PM (IST)

Nepal Airlines Map Controversy : पड़ोसी देश नेपाल की सरकारी विमान सेवा नेपाल एयरलाइंस एक बड़ी लापरवाही के कारण भारत के गुस्से का शिकार हो गई है। एयरलाइन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रूट मैप (Network Map) साझा किया जिसमें भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के क्षेत्र में दिखाया गया था। इस 'विवादित नक्शे' के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

जानें क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई जब नेपाल एयरलाइंस ने अपना नेटवर्क विस्तार दिखाने के लिए एक नक्शा पोस्ट किया। इस नक्शे में भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ गंभीर छेड़छाड़ की गई थी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग कर पाकिस्तान के नक्शे में मिला दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 'ऊंच जाति' का दूल्हा हो या फिर 80 लाख का पैकेज, सफल Business woman की शादी वाली शर्त ने छेड़ दी बहस

जैसे ही भारतीय यूजर्स की नजर इस पर पड़ी, एयरलाइन की तीखी आलोचना शुरू हो गई। देखते ही देखते एक्स (ट्विटर) पर #BoycottNepalAirlines ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इसे केवल एक तकनीकी गलती मानने से इनकार कर दिया और इसे भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान बताया।

भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ने जताया कड़ा ऐतराज

इस विवाद में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता खेसारी लाल यादव भी कूद पड़े। उन्होंने एयरलाइन की मंशा पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा: "क्या कोई मुझे बता सकता है कि नेपाल एयरलाइंस को भारत के नक्शे के साथ इस तरह की छेड़छाड़ करने के लिए किसने उकसाया? यह कोई छोटी बात नहीं है ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर किया गया काम है।" खेसारी ने आगे यह भी कहा कि सिर्फ पोस्ट डिलीट करने से काम नहीं चलेगा, नेपाल एयरलाइंस को जवाब देना होगा कि आखिर एक शांत और अच्छे पड़ोसी ने ऐसी हरकत किसके दबाव में की।

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी पॉटी का ठेका मैंने नहीं ले रखा है...' संभल में शौच पर छिड़ा संग्राम, पुलिस के दो धुरंधरों पर गिरी गाज

एयरलाइन ने दी अपनी सफाई

बढ़ते विरोध और कूटनीतिक दबाव को भांपते हुए नेपाल एयरलाइंस ने आनन-फानन में विवादित पोस्ट को हटा लिया। एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी है। वहीं उन्होंने बयान में कहा, नक्शे में हुई इस बड़ी गलती के लिए हम दिल से क्षमा चाहते हैं। यह एक तकनीकी और ग्राफिकल चूक थी जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सही से नहीं दिखाया गया। इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) से इस मामले में सख्त रुख अपनाने और नेपाल सरकार के सामने विरोध दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News