दिल्ली- NCR में भारी बारिश के बीच Airlines ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 10:30 AM (IST)
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। एक तरफ जहां लोगों को इस बारिश में गर्मी से राहत मिली है, वहीं पर आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम के इस बदलाव का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। IMD द्वारा राजधानी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद देश की प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
एयरलाइन्स ने जारी की चेतावनी
खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते हवाई यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे निपटने के लिए एयरलाइंस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रियों को सतर्क किया है:
Air India: Air India ने खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को सूचित किया है कि दिल्ली आने वाले और यहां से जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए यात्रियों से अपील की है कि ट्रैवल से पहले अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस जरुर चेक कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
<
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) July 8, 2026
Adverse weather conditions may impact flight operations to and from Delhi.
To ensure a smooth travel experience, we encourage our passengers to check the latest flight status at the following link before heading to the airport: https://t.co/5vemTRNKgu
Thank you…
IndiGo: इंडिगो ने भी मौसम की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि दिल्ली में भारी बारिश की वजह से फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। कंपनी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपडेट के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें।
<
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) July 8, 2026
Bad weather over #Delhi has impacted flight schedules. We are closely monitoring the weather and doing our best to get you where you need to be, safely and smoothly.
We request that you stay updated on your flight status via https://t.co/IEBbuCsa3e or app.…
>
c: अकासा एयर का कहना है कि इस बारिश का असर दिल्ली के अलावा मुंबई, पुणे और गोवा के उनके पूरे नेटवर्क पर पड़ा है। इसके चलते कुछ उड़ाने अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। इस पर एयरलाइन्स ने लोगों को धैर्य बनाए रखने की अपील की है और साथ ही कहा है कि अपनी फ्लाइट से पहले अपना फ्लाइट स्टेटस जान लें।
<
#TravelUpdate: Due to heavy rainfall in Mumbai, Delhi, Pune and Goa some flights across our network may be delayed.
— Akasa Air (@AkasaAir) July 8, 2026
We realize that this may inconvenience your travel plans and seek your patience and understanding. While this situation is completely beyond our control, please…
>
