श्रीनगर में सजेगा 'रंग-ए-सिनेमा': जम्मू-कश्मीर में पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 11:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पहली बार 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू एंड कश्मीर' (IFFJK) 2026 का आयोजन होने जा रहा है। 'रंग-ए-सिनेमा' के नाम से शुरू होने वाला यह मंच कहानियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक नया अध्याय लिखेगा।

यह भव्य महोत्सव 7 से 10 सितंबर 2026 तक श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में दुनिया भर के फिल्म निर्माता, कलाकार, छात्र और सिनेमा प्रेमी हिस्सा लेंगे। इसमें न केवल फिल्मों का प्रदर्शन होगा, बल्कि मास्टरक्लास, नेटवर्किंग और संवाद के जरिए सिनेमा के भविष्य पर भी चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव न केवल कहानियों को एक बड़ा मंच देगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और रचनात्मकता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का काम करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News