Delivery Boy की अश्लील हरकत का Video Viral, जबरन घर में घुसा, फिर महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट और किए गंदे इशारे
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 02:57 PM (IST)
Bengaluru Delivery Boy Arrested : कंट्रीब्यूटिंग सिटी बेंगलुरु से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के मुन्नेकोलाला इलाके में एक अपार्टमेंट के भीतर डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पर एक महिला के साथ कथित तौर पर बेहद अश्लील हरकतें और गंदे इशारे करने का गंभीर आरोप लगा है। फिलहाल पीड़िता की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है।
जबरन घर में घुसा Delivery Boy
मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार यह पूरी घटना शनिवार शाम की है। आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामत एक ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी देने के लिए महिला के फ्लैट पर पहुंचा था। सामान देने के बाद उसने कथित तौर पर महिला से बाथरूम का इस्तेमाल करने की ज़िद की। महिला ने इंसानियत के नाते उसे बाथरूम जाने की इजाजत दे दी लेकिन बाथरूम से बाहर निकलते ही आरोपी की नीयत बदल गई। उसने महिला के सामने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए और अपना प्राइवेट पार्ट (गुप्त अंग) तक दिखा दिया।
यह भी पढ़ें: Arab जगत से आई दुखद भरी खबर, कतर के पूर्व अमीर शेख का 74 वर्ष की उम्र में निधन
पीड़िता ने रिकॉर्ड किया Video
इस अचानक हुई घिनौनी हरकत से महिला शुरुआत में बेहद डर गई लेकिन उसने तुरंत हिम्मत दिखाई और अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। महिला ने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और आरोपी की इस घिनौनी करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी के वहां से भागने के बाद महिला ने सुरक्षा और जागरूकता के लिहाज से इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया।
बेंगलुरु में एक महिला ने डिलीवरी एजेंट पर घर में जबरन घुसने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है.
— Heena (@Heena895) July 12, 2026
महिला के अनुसार, मना करने के बावजूद आरोपी शौचालय इस्तेमाल करने के बहाने फ्लैट में घुसा और बाहर आकर निजी अंग दिखाए. डर के मारे महिला ने फोन का कैमरा ऑन किया
महिला की यह पोस्ट सोशल… https://t.co/8m3xdhJpkR pic.twitter.com/8XAPj7mO2F
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बेंगलुरु की मराठाहल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया। पुलिस अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए इंटरनेट के जरिए शिकायतकर्ता महिला से संपर्क साधा और घटना की पूरी जानकारी ली।
इसके बाद पीड़िता की औपचारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब ऐप आधारित डिलीवरी कंपनियों को भी अपने कर्मचारियों के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन को लेकर कड़े निर्देश देने की तैयारी में है।
