इस साल अब तक भ्रष्टाचार की करीब 21,000 शिकायतें मिलीं: CVC

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 06:37 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय सतर्कता आयोग को सरकारी अधिकारियों के खिलाफ इस साल जनवरी से सितंबर के बीच भ्रष्टाचार की करीब 21,000 शिकायतें मिली हैं। वीरवार को जारी किए गए एक आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक इस साल के पहले नौ महीने में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल 20,943 शिकायतें मिली हैं।

आयोग ने इनमें से 17,420 शिकायतों का निपटान कर दिया और उनमें से केवल 96 जांच के लिए मुख्य सतर्कता अधिकारियों और सीबीआई के पास भेजे गए। सीवीसी को 2016 में 51,207 और 2015 में 32,149 शिकायतें मिली थीं। उसे 2014 में इस तरह की 64,410 और 2013 में 35,332 शिकायतें मिली थीं।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक सीवीसी ने विभिन्न सरकारी विभागों के 19,557 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सीवीसी लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से देश भर में कई संपर्क गतिविधियों को अंजाम देगा। चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य जितने ज्यादा संभव हो उतने लोगों तक पहुंचना और उन्हें भ्रष्टाचार से उपजने वाली गंभीर समस्याओं से वाकिफ कराना है।’’  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News