भाजपा भ्रष्टाचारियों का अड्डा, मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को सुरक्षा की गारंटी देना  : राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 08:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को लेकर सोमवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘भ्रष्टाचारियों का अड्डा' बन चुकी है। उन्होंने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी' है।

PunjabKesari

मोदी भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में मेरठ की रैली में विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' गठबंधन पर भ्रष्टाचार और भ्रष्‍टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि ''भ्रष्‍टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, कार्रवाई होगी, जरूर होगी। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।''। राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे हैं।

PunjabKesari

चंदे का धंधा कर रही भाजपा
उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया।'' उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई जैसे संस्थानों को वसूली एजेंट बना कर चंदे का धंधा कर रही भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है।'' कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी' है।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Recommended News

Related News