नवरात्री शुरू होते ही मुंबई में खुले मंदिरों के कपाट, लेकिन गरबा पर बैन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 12:59 PM (IST)

मुंबई- 7 अक्टूबर से नवरात्री का आगमन हो जाने जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद पड़े मंदिर के कपाट भी बुधवार से खुल जाएंगे। मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर  में भी कल से श्रद्धालु दर्शन के लिए जा सकेंगे। 
 

लेकिन मुंबई में नवरात्रि के दौरान गरबा पर रोक रहेगी और साथ ही दुर्गा जी की प्रतिमा की ऊंचाई को भी सीमित रखने का फैसला किया गया है।
 

वहीं, मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं को पहले बुकिंग करानी होगी। इसके बाद वे QR कोड्स के जरिए मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि हर घंटे 250 श्रद्धालुओं को QR कोड दिए जाएंगे और यहां पहुंचने वालों को कोविड-19 नियमों का पालन करना जरूरी है।
 

बता दें कि धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सितंबर में टास्क फोर्स के साथ हुई बैठक के दौरान ही ले लिया था 
 

टीकाकरण करा चुके श्रद्धालुओं को ही एंट्री मिलेगी
 गुरुवार से सिद्धिविनायक मंदिर के साथ ही श्रद्धालु अब शिरडी साईं बाबा और शनि शिग्णापुर मंदिरों में भी दर्शन के लिए जा सकेंगे। इस बात की जानकारी गुरुवार को जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। मुंबई का मुंबा देवी मंदिर भी 7 अक्टूबर से खुलने जा रहा है।  हालांकि, मंदिर में केवल पूरी तरह टीकाकरण करा चुके श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा, इसके अलावा वैक्सीन नहीं लेने वालों को कोविड-19 का नेगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना होगा, हालांकि फूल, माला और प्रसाद पर रोक रहेगी।
 

मुंबई में गरबा पर रोक रहेगी
बता दें कि जहां एक तरफ मंदिरों के कपाट खुल गए है वहीं मुंबई में गरबा पर रोक रहेगी और साथ ही दुर्गा जी की प्रतिमा की ऊंचाई सीमित रहेगी। समुदायिक मंडल चार फीट की मूर्ति की स्थापना कर सकेंगे. जबकि, घर में विराजने वाली प्रतिमाओं के लिए ऊंचाई दो फीट होगी।  बृह्नमुंबई महानगरपालिका ने नागरिकों से कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News