चलती ट्रेन में चढने का प्रयास कर रहा था दिव्यांग, जवान ने जान पर खेलकर बचाई जान (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 02:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जांबाज कर्मी के अपनी ने जान पर खेल कर दिव्यांग आदमी की जान बचाई। यह घटना महाराष्ट्र की बताई जा रही है। 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शारीरिक रूप से अक्षम एक शख्स दौड़ते हुए गेट को पकडऩे की कोशिश करता है। ट्रेन पकडऩे की कवायद में उसका संतुलन बिगड़ जाता है. इस बीच, पीछे से रेलवे सुरक्षा बल का एक कर्मी दौड़ता हुआ आता है और उसके हाथ को छुड़ाकर स्टेशन पर खींच लेता है। अगर कर्मी समय पर नहीं आता तो शख्स की जान भी जा सकती थी। ट्विटर पर वीडियो सामने आने के बाद लोग कर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News