Presidential Election 2022: समर्थन देने के बावजूद द्रोपदी मुर्मू से नहीं मिल सके उद्धव ठाकरे, नहीं मिला आमंत्रण

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 11:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगेंगी। सूत्रों ने बताया कि एक उपनगरीय होटल में मुर्मू की सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। बैठक से पहले सांसदों तथा विधायकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से मुर्मू का समर्थन किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगी या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है समर्थन देने के बावजूद द्रोपदी मुर्मू ने उद्धव ठाकरे को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण नहीं दिया गया है। 

 देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। विपक्षी दलों ने मुर्मू के खिलाफ यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली वह पहली आदिवासी महिला होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News