आदित्य ठाकरे का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जो भाजपा का समर्थन करता है, उसे ही धोखा देती है पार्टी

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 12:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क : शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जरूरत के समय मदद करने वालों के साथ विश्वासघात करती है। मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से अपनी पार्टी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्य ने कहा कि भाजपा ने 2014 में विधानसभा चुनाव अकेले लड़कर शिवसेना को धोखा दिया था, जबकि दोनों पार्टियों के बीच कई दशक लंबा गठजोड़ था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसके बावजूद हम भाजपा के सहयोगी बने रहे। उसने 2019 में हमारे साथ फिर धोखाधड़ी की और हमने कांग्रेस तथा राकांपा का समर्थन स्वीकार कर लिया। भाजपा ने इसके बाद हमारी पार्टी तोड़कर (2022 में) सरकार बना ली। भाजपा को जो भी समर्थन देता है, उसे वह धोखा देती है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News