अजीबोगरीब परंपरा! इस गांव में मौत के बाद पेड़ में बदल जाता है बच्चा, भयानक है कहानी
punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 01:04 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: आपको यह तो पता होगा कि मरने के बाद लोगों को जमीन ने दफनाया जाता है। पर एक ऐसा भी गांव है, जहां मरने के बाद बच्चों को पेड़ के अंदर दफन करने का भी रिवाज है। यह बात सुनने में बेशक अजीब लगेगी, पर यह सच है। इंडोनेशिया के प्रांत दक्षिण सुलावेसी में एक ऐसा गांव है, जहां पर लोग बच्चों को मरने के बाद जमीन में दफनाने की जगह एक बड़े से पेड़ के अंदर दफना देते हैं।
यह गांव ताना तोराजा नाम से प्रसिद्ध है। यहां के लोगों का कहना है कि ऐसा करने पर प्रकृति उनके बच्चों को अपने में समा लेती है और बच्चे फिर से प्रकृति का हिस्सा बन जाते हैं। इस प्रक्रिया में पेड़ के तने में बड़ा सा गड्ढा करने के बाद बच्चे को कपड़े में लपेट कर इसके अंदर रख देते हैं। इसके बाद इस गड्ढे को ताड़ के पेड़ से बनी छपरी से ढांक दिया जाता है।
कुछ ही दिनों में पेड़ अपने पुराने आकार में आ जाता है और इसके साथ ही यह मान लिया जाता है कि बच्चा प्रकृति के साथ पूरी तरह से मिल चुका है। यहां तक कि गांववाले ऐसा मानते हैं कि बच्चे की आत्मा को हवा अपने साथ बहा ले जाती है, पर इस पेड़ में उन्हीं बच्चों को दफनाया जाता है, जिसकी मौत दांत निकलने से पहले ही हो जाती है।