अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में..... मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर मोदी ने दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 01:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर बधाई दी है। आज उन्होंने ट्वीट कर मुरली मनोहर जोशी के स्वस्थ रहने और दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने लिखा, ‘डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाइयां। अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’ इसी के साथ साथ कई मंत्रियों ने कू कर मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर दी बधाई। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News