बेटा सेलिब्रेट कर रहा था अपना 18वां जन्मदिन, पिता ने लाकर खड़ी कर दी 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एक भारतीय बिजनेमैन द्वारा अपने बेटे को उसके 18वें जन्मदिन पर बेहद कीमती गिफ्ट देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमर वायरल हो रहा है। वीडियो  में दिखाया गया है कि बर्थडे बाॅट को  अपने पापा से अपनी "सपनों की कार" मिलती है जिसकी कीमत - ₹5 करोड़ की है यह कार कोई आम नहीं ब्लकि लेम्बोर्गिनी है। 

दरअशल, बिजनेमैन विवेक कुमार रूंगटा और उनके बेटे तरुष के बीच का दिल छू लेने वाला पल आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला देगा। तरुष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को प्यार भरे कैप्शन के साथ शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “मेरे सपनों की कार के उपहार के साथ मेरे 18वें जन्मदिन को जादुई बनाने के लिए मेरे अद्भुत पिता विवेक कुमार रूंगटा को अत्यधिक प्यार और आभार! आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए सब कुछ है।'' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tarush Rungta (@tarushrungta)

वीडियो में रूंगटा अपने बेटे के साथ लेम्बोर्गिनी डीलरशिप में एंटर करते हैं  और पीले रंग की लग्जरी कार का अनावरण करते है। अंत में, तरुष अपने पिता को गले लगाता है। वीडियो पिछले महीने पोस्ट किया गया था। तब से, क्लिप को 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

पिता-पुत्र की जोड़ी का वीडियो लेम्बोर्गिनी अबू धाबी और दुबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी पोस्ट किया गया था।   उन्होंने लिखा, उस पारखी का हार्दिक स्वागत है जो इसे हासिल करने का साहस करता है।

 पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा, “बहुत बढ़िया सवारी. बधाई हो!" एक अन्य ने कहा, "बधाई हो भाई, आपकी यात्रा शानदार रही"। एक तीसरे ने व्यक्त किया, "उसके लिए अच्छा है"। जहां कुछ ने दिल के इमोटिकॉन के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की, वहीं कुछ ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आग वाले इमोजी को चुना। 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News