भाजपा का दावा- इस बार स्पष्ट बहुमत से नगर निगम मुंबई पर करेगी कब्जा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 11:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा ने दावा किया है कि भारत के सबसे अमीर नगर निगम मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनावों वह इस बार स्पष्ट बहुमत से कब्जा करेगी। चुनाव प्रबंधन पैनल के प्रमुख महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा सदस्य आशीष शेलार ने कहा है कि भाजपा व्यक्तिगत क्षमता में काम नहीं करती है, सामूहिक नेतृत्व में हमारी ताकत है। मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए हमारा चेहरा है पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संगठनात्मक रूप से हमारे मुखिया मंगल प्रभात लोढ़ा हैं। दावा करते हुए शेलार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार हमें स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पिछली बार भी हम मेयर पद के लिए दावा पेश कर सकते थे लेकिन देवेंद्र फडणवीस सिर्फ उदार थे। इसी उदारता को शिवसेना गलत समझ रही है। सच तो यह है कि पिछले 25 सालों में शिवसेना को कभी बहुमत नहीं मिला है। इनकी अधिकतम 103 सीटें और न्यूनतम 76 सीटें थीं। इसलिए 227 में से उन्होंने कभी अकेले 114 को पार नहीं किया, जब भाजपा शिवसेना के साथ थी उन्हें ज्यादा सीटें मिली।

मतदाताओं को जागरूक करने की आवश्यकता
चुनाव प्रबंधन पैनल के प्रमुख ने कहा कि मैं यह देखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा कि चीजें सही दिशा में जाएं क्योंकि हम जो परिणाम हम चाहते हैं वह जीत है। पिछले चुनावों की तुलना में हम जानते हैं कि हम कहां कमजोर हैं। हमने शहर में बूथ स्तर पर अपनी संगठनात्मक ताकत को और बढ़ाया है। शेलार कहते हैं कि शिवसेना पर्यावरण के मुद्दों की बात कर रही है, लेकिन वे धारावी में जहरीली गैसों को पैदा करने वाले तारों को अवैध रूप से जलाने से भी नहीं रोक पाए हैं। वे कल के पर्यावरण के मुद्दों के बारे में एक गुलाबी तस्वीर चित्रित करने में व्यस्त हैं, लेकिन आज इंसानों के पास नागरिक अस्पतालों में उचित दवाओं तक पहुंच नहीं है, लेकिन वे पेंगुइन (भायखला चिड़ियाघर में) पर पैसा खर्च करना चाहते हैं। हम जो आख्यान बना रहे हैं, वह यह है कि शिवसेना को वास्तविकता की जांच की जरूरत है और मतदाताओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।

भाजपा जिन मुद्दें को लेकर उतरेगी चुनाव में
शेलार कहते हैं कि भाजपा ने देखा है और जानकारी जुटाई है कि पिछले 25 सालों में मुंबई वासियों ने बहुत कुछ झेला है। यह कोई छोटी अवधि नहीं है, भाजपा ने एक विशेष पार्टी (शिवसेना) को निगम का नेतृत्व करते देखा है, हालांकि वे कुछ समय के लिए भाजपा साथ थे, फिर भी निर्णय लेने की शक्ति हमेशा शिवसेना के पास थी। हर चुनाव में वे मुंबई वासियों का ध्यान उन मुद्दों पर भटकाते हैं जो उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। भाजपा की चिंता झुग्गी-झोपड़ियों, गौठान, चॉल, इमारतों या बंगलों में रह रहे लोगों को अच्छी सड़कें, पर्याप्त पानी की आपूर्ति करवाना है। कचरे का उचित तरीके से प्रबंधन और हवा की गुणवत्ता में भाजपा की प्राथमिकता रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News